AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 29 October 2021

मतदान दल गन्तव्य पर पहुंचे, मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

 मतदान दल गन्तव्य पर पहुंचे, मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण








खण्डवा 29 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन -2021 के लिए खण्डवा, पंधाना एवं मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। मतदान दल अपने गन्तव्य स्थल पर शुक्रवार शाम तक पहुंच चुके है। जिला प्रशासन द्वारा मतदान संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इससे पूर्व नहाल्दा स्थित शासकीय आदर्श महाविद्यालय परिसर से शुक्रवार सुबह मतदान दल रवाना हुए। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस दौरान मतदान दलों को सामग्री वितरण के लिए परिसर में बने सेक्टर्स का जायजा लिया। आरंभ में कलेक्टर श्री द्विवेदी, प्रेक्षक श्री सत्यप्रकाश पटेल एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment