AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 22 October 2021

पुलिस कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों को किया नियुक्त

 पुलिस कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों को किया नियुक्त 

खण्डवा 22 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए दूरभाष पर प्राप्त होने वाली विभिन्न शिकायतों के समय सीमा में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को योग्य मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस कन्ट्रोल रूम सिटी कोतवाली परिसर में अधिकारियों को नियुक्त करने के संबंध में आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय खण्डवा डॉ. प्रताप राव कदम को नियुक्त किया गया है। जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कन्या महाविद्यालय खण्डवा के प्राध्यापक डॉ. विनय जैन एवं रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा के प्राचार्य श्री ए.पी. साकल्ले को नियुक्त किया गया है। 

No comments:

Post a Comment