व्यय प्रेक्षक श्री कुमार ने मीडिया मॉनिटरिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा
खण्डवा 09 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 खण्डवा के व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए कक्ष का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री कुमार को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। शनिवार को यहां पहुंचे प्रेक्षक ने टीवी अवलोकन दल के सदस्यों से उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में चर्चा की। श्री कुमार बोले मॉनिटरिंग में किसी तरह की लापरवाही न हो। मैं स्वयं भी समय समय पर यहां आकर अवलोकन किया करूंगा। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी से भी चर्चा की। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने अवगत कराया कि प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के कन्टेंट के अवलोकन हेतु अलग अलग नोडल अधिकारी तैनात किए गए है। इनकी सहायता के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। टीवी अवलोकन दलों द्वारा तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे प्रसारित खबरों की मॉनिटरिंग की जा रही है। यहां पर लोकल चैनल के साथ साथ प्रादेशिक न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए 5 टी.वी. स्थापित किए गए है। इसके लिए 8-8 घंटे की 3 षिफ्टों में 24 घंटे टी.वी. पर प्रसारित कार्यक्रमों की लगातार मॉनिटरिंग, लगभग 30 अधिकारी कर्मचारियों का दल कर रहा है। विभिन्न न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों, राजनैतिक कार्यक्रमों की 24 घंटे की रिकार्डिंग भी लगातार की जा रही है। प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान इलेक्ट्रानिक टीवी न्यूज चैनल के अवलोकन के नोडल अधिकारी श्री महेन्द्र सिंह घनघोरिया, प्रिंट मीडिया अवलोकन दल के नोडल अधिकारी श्री व्ही.एस. मण्डलोई, सोशल मीडिया टीम के नोडल अधिकारी श्री जाकिर जाफरी भी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment