AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 October 2021

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम संचालन की जानकारी दी

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम संचालन की जानकारी दी

खण्डवा 9 अक्टूबर, 2021 -  आगामी 30 अक्टूबर को लोकसभा उप निर्वाचन के तहत मतदान सम्पन्न होगा। मतदान से पूर्व मतदाताओं को ई.वी.एम. मशीन के संचालन की प्रक्रिया के बारे में समझाया जा रहा है तथा मतदाताओं को 30 अक्टूम्बर को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। स्वीप शाखा के नोडल अधिकारी श्री विवेक पाण्डे ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग एवम् मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ग्राम घाटाखेड़ी विधानसभा क्षेत्र पंधाना में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर ईवीएम संचालन की जानकारी मतदाताओं को दी और मतदाताओं से 30 अक्टूम्बर को मतदान करने की अपील की। 

No comments:

Post a Comment