सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 हजार रू. जुर्माना
मोरटक्का स्थित होटल गोपाल मिडवे सील किया
खण्डवा 11 अप्रैल, 2021 - जिले के मोरटक्का स्थित होटल गोपाल मिडवे पर सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर एसडीएम पुनासा श्री चन्दर सिंह सोलंकी ने होटल सील करने के आदेश दिए। साथ ही होटल संचालक पर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। एसडीएम श्री सोलंकी ने पुनासा व ओंकारेश्वर क्षेत्र के नागरिकों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए सभी होटल संचालकों से उनके प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment