AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 23 April 2021

कोविड ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

 कोविड ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

खण्डवा 23 अप्रैल, 2021 - जिला चिकित्सालय खण्डवा कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को मरीजों से संबंधित जानकारी देने के लिए विभिन्न कर्मचारियों के दल बनाए गए है। इन दलों में शामिल शिक्षक श्री कंचन सिंह बिलाहे प्राथमिक विद्यालय अमलानी बिना किसी सूचना के 20 व 21 अप्रैल को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। कर्त्तव्य के प्रति उनकी इस लापरवाही पर अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे में जवाब चाहा है। संतोषजनक जवाब न पाए जाने पर उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व सिविल सेवा 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment