AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 22 April 2021

संगठन से मिली शक्ति, समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर

 खुशियों की दास्ताँ

संगठन से मिली शक्ति, समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर 
बेडियाव में उपार्जन केन्द्र का संचालन कर रहा है महिला स्वसहायता समूह


खण्डवा 22 अप्रैल, 2021 - खण्डवा जिले के ग्राम बेडियाव में इस वर्ष गेहूं उपार्जन का कार्य मॉं दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। अभी तक जो कार्य सहकारी समितियों के माध्यम से पुरूष करते थे, वह कार्य इस बार जिले में पहली बार महिला स्वसहायता समूह कर रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक श्री नीलिमा सिंह ने बताया कि बेडियाव में जिले का पहला गेहूं उपार्जन केन्द्र है, जहां महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस समूह में 11 महिलाएं सदस्य है। इस वर्ष अब तक बेडियाव उपार्जन केन्द्र पर ये महिलाएं 150 किसानों से 9 हजार क्विंटल गेहूं खरीद चुकी हैं और गेहूं खरीदी का कार्य अभी लगातार जारी है। इस कार्य से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है।

         ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक श्री नीलिमा सिंह ने बताया कि गेहूं उपार्जन कार्य में लगी ये महिलाएं बड़े उत्साह के साथ अपना कार्य कर रही है। यह संगठन से मिली शक्ति का ही परिणाम है कि जो महिलाएं पहले खुद अपने खेतों में परिजनों के साथ मजदूरी करती थी, आज उन्होंने गांव के अन्य 50 ग्रामीणों को उपार्जन कार्य में रोजगार से लगा रखा है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती निशा ने अन्य ग्रामीण महिलाओं से भी अपील की है कि वे भी महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती है और घर गृहस्थी के कार्यो के साथ साथ समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियां करके अपनी आय बढ़ा सकती है। उन्होंने बताया कि गांव की महिलाओं के लिए सब्जी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन जैसे व्यवसाय आसान होते है।

No comments:

Post a Comment