AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 28 April 2021

कोविड वार्ड में मरीजों को समय पर मिल रहा स्वादिष्ट भोजन व चाय नाश्ता

 कोविड वार्ड में मरीजों को समय पर मिल रहा स्वादिष्ट भोजन व चाय नाश्ता 

खण्डवा 28 अप्रैल, 2021 - कोरोना संक्रमित मरीज खण्डवा जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती है। यहां भर्ती मरीजों को कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर सुबह 8 बजे चाय नाश्ता तथा दोपहर 12 बजे व रात्रि 7 बजे गरमा गरम पोष्टिक भोजन बंद पैकेट में वितरित किया जाता है। भोजन व चाय नाश्ते की जिम्मेदारी नगर निगम उपायुक्त श्री दिनेश मिश्रा को सौंपी गई है। श्री मिश्रा ने बताया कि महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से कोविड वार्ड के मरीजों को गुणवत्ता युक्त पोष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो मरीजों को बहुत पसंद आता है। नगर निगम के उपायुक्त श्री मिश्रा ने बताया कि दोपहर में व रात्रि में कोविड वार्ड के मरीजों को भोजन में दाल, चावल, रोटी, दो सब्जी, सलाद, अचार व मिठाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को सुबह 8 बजे पोहे, उपमा या दलिया जैसा सुपाच्य नाश्ता दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment