AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 30 April 2021

प्रदेश के 6 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं के खातों में जमा किए 61 करोड़ रु.

 प्रदेश के 6 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं के खातों में जमा किए 61 करोड़ रु.

खण्डवा 30 अप्रैल, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से लड़ाई घर के अंदर रह कर ही लड़ी जा सकती है। उन्होंने शहरी पथ विक्रेताओं से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सहयोग करें। शहरी पथ विक्रेताओं के लिए एक-एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में जमा होने की जानकारी देते हुए, उनसे अनुरोध किया है कि राशि निकालने के लिए बैंकों में भीड़ नहीं लगे, इस बात का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश के 6 लाख 10 हजार से अधिक शहरी असंगठित कामगारों के खातो में 61 करोड़ रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर द्वारा अंतरित करने के उपरांत उनको ऑनलाइन संम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि कोरोना की संक्रमण चेन तोड़ना ही उसके नियंत्रण का सफल तरीका है। जनता कर्फ्यू के द्वारा जनता के सहयोग से प्रदेश में संक्रमण की स्थिति पर नियंत्रण के परिणाम मिलने लगे हैं। पॉजिटिव केसेज की संख्या घट रही और स्वस्थ होने वालो की संख्या बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अस्पतालों में बिस्तरों, दवाइयों, उपकरणों इंजेक्शन आदि की उपलब्धता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हवाई जहाज और ट्रेनों से व्यवस्था करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन के प्रयास युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। इसलिए जनता कर्फ्यू का पालन सख्ती से करें। उन्होंने कहा कि कोरोना मानवता का दुश्मन है। उसे रोकने के लिए मिलना-जुलना, समारोह आयोजन करना, शादी विवाह के कार्यक्रम करना और भीड़ लगाना बंद करना होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संक्रमण का प्रसार यदि तेजी से होता रहा तो सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो सकती हैं। इसलिए संक्रमण नियंत्रण की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन जरुरी है।

No comments:

Post a Comment