AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 11 April 2021

कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर्स को प्रभार सौंपे गए

 कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर्स को प्रभार सौंपे गए

खण्डवा 11 अप्रैल, 2021 - जिला अस्पताल के ए ब्लॉक में स्थापित कोविड वार्ड में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापकों को अलग अलग फ्लोर पर बनाए गए वार्डो का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश अनुसार फ्लोर क्रमांक 2 में स्थित वार्ड क्रमांक 201, 202 व 203 के लिए मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेन्द्र पंवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्लोर क्रमांक 3 में स्थित वार्ड क्रमांक 301, 302 व 303 के लिए मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. रिंकू यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्लोर क्रमांक 4 में स्थित वार्ड क्रमांक 401, 402 व 403 के लिए मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. सतीश चंदेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्लोर क्रमांक 5 में स्थित वार्ड क्रमांक 501, 502 व 503 के लिए मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. विशाल अहाके को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन डॉक्टर्स को निर्देश दिए गए है कि वे कोविड वार्ड में अपने फ्लोर पर स्थित सभी मरीजों के उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। 

No comments:

Post a Comment