AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 May 2019

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताआंे को मतदान के लिए किया प्रेरित

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिव्यांग मतदाताआंे को मतदान के लिए किया प्रेरित

खण्डवा 14 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए जिले के नागरिकों को प्रेरित करने हेतु स्वीप प्लान के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिव्यांगों से शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर स्वीप की टीम ने गत 11 मई को पंधाना विकास खण्ड के ग्राम पांजरिया, खेगांवड़ा, सिलौदा, डुल्हार, सिलटिया, पंधाना, रूस्तमपुर, बलरामपुर, कुमठी, बोरगांव, खिराला, इस्लामपुर, धनौरा तथा आरूद में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दिव्यांग एवं आम मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान क्षेत्र के दिव्यांगजनों को 19 मई को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। 

No comments:

Post a Comment