AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 18 May 2019

खण्डवा में आज होगा मतदान, संसदीय क्षेत्र में हैं कुल 19,09,055 मतदाता

खण्डवा में आज होगा मतदान, संसदीय क्षेत्र में हैं कुल 19,09,055 मतदाता 

खण्डवा 18 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न होगा। खण्डवा संसदीय क्षेत्र में कुल 19,09,055 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 9,82,451 पुरूष, 9,25,862 महिला मतदाता तथा 77 थर्ड जेण्डर मतदाता है। संसदीय क्षेत्र में कुल 665 सेवा मतदाता है, जिनमें से 637 पुरूष व 28 महिलाएं शामिल है। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 में कुल 1,95,770 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 1,01,672 पुरूष, 94,065 महिला मतदाता तथा 3 थर्ड जेण्डर मतदाता है। इसके अलावा मांधाता क्षेत्र में 30 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 29 पुरूष व 1 महिलाएं शामिल है। इसके अलावा बागली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 174 में कुल 2,27,178 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 1,17,664 पुरूष, 1,09,447 महिला मतदाता तथा 2 थर्ड जेण्डर मतदाता है। बागली क्षेत्र में 65 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 60 पुरूष व 5 महिलाएं शामिल है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 में कुल 255935 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 131817 पुरूष, 123957 महिला मतदाता तथा 30 थर्ड जेण्डर मतदाता है। खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 131 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 120 पुरूष व 11 महिलाएं शामिल है। पंधाना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 में कुल 253333 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 131226 पुरूष, 122041 महिला मतदाता तथा 5 थर्ड जेण्डर मतदाता है।
 रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री गढ़पाले ने बताया कि पंधाना क्षेत्र में 61 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 59 पुरूष व 2 महिलाएं शामिल है। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179 में कुल 242539 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 124304 पुरूष, 118074 महिला मतदाता तथा 19 थर्ड जेण्डर मतदाता है। नेपानगर क्षेत्र में 142 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 140 पुरूष व 2 महिलाएं शामिल है। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 में कुल 293917 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 150992 पुरूष, 142827 महिला मतदाता तथा 16 थर्ड जेण्डर मतदाता है। बुरहानपुर क्षेत्र में 82 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 78 पुरूष व 4 महिलाएं शामिल है। भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 181 में कुल 223292 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 113570 पुरूष, 109696 महिला मतदाता तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता है। भीकनगांव क्षेत्र में 25 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 24 पुरूष व 1 महिलाएं शामिल है। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 182 में कुल 217091 मतदाता दर्ज है, जिनमें से 111206 पुरूष, 105755 महिला मतदाता तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता है। बड़वाह क्षेत्र में 129 सेवा मतदाता भी है, जिनमें से 127 पुरूष व 2 महिलाएं शामिल है।

No comments:

Post a Comment