AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 18 May 2019

आज खण्डवा संसदीय क्षेत्र के कुल 2370 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

आज खण्डवा संसदीय क्षेत्र के कुल 2370 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान 

खण्डवा 18 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए रविवार 19 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र खण्डवा श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि खण्डवा संसदीय क्षेत्र में कुल 2370 मतदान केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2370 मतदान स्थापित किए गए है, जिसमंे मांधाता विधानसभा में 265, बागली विधानसभा क्षेत्र में 294, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 299 व पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 318, नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 305, बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में 345, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 276, बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में 268 मतदान केन्द्र शामिल है। 

No comments:

Post a Comment