AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 28 May 2019

मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत खरीदी 1 जून से

मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत खरीदी 1 जून से

खण्डवा 28 मई, 2019 - राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विशेष मुहिम चलाकर आगामी 1 जून से कृषि उपज मंडी में निजी व्यापारियों द्वारा प्याज की खरीदी की जायेगी। राज्य शासन द्वारा प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना के तहत 800 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भावांतर का भुगतान किया जायेगा। राज्य शासन के उद्यान विभाग द्वारा ऑनलाइन पंजीकृत किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। आगामी 31 मई तक उद्यान विभाग की बेवसाइट पर प्याज कृषकों का पंजीयन किया जायेगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उद्यान विभाग को निर्देश दिये है कि गेंहू के लिए पंजीकृत किसानों के मोबाइल पर प्याज विक्रय हेतु पंजीयन और खरीदी की सभी जानकारी एसएमएस के जरिए दे दी जाये। राज्य शासन द्वारा किसानों केा प्याज का उचित मूल्य दिलाने हेतु मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना हेतु दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश की प्याज हेतु अधिसूचित मंडियों में प्याज का मॉडल विक्रय दर रबी प्याज फसल हेतु निर्धारित अवधि में 800 रूपये प्रति क्विंटल से कम रहता है, तब उक्त स्थिति में अधिसूचित मंडियों में क्रय मूल्य एवं समर्थन मूल्य के अंतर राशि ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के द्वारा विक्रय करने वाले किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जायेगी। प्याज उत्पादक किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर अधिसूचित मंडियों में प्रारंभ हो गया है। 

No comments:

Post a Comment