AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 17 May 2019

खण्डवा शहर में आयोजित हुआ फ्लेग मार्च

खण्डवा शहर में आयोजित हुआ फ्लेग मार्च

खण्डवा 17 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 मई को सम्पन्न होगा। मतदान से पूर्व खण्डवा शहर में विभिन्न आवश्यक तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में स्थानीय पुलिस बल व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने शहर के विभिन्न भागों से पैदल भ्रमण कर फ्लेग मार्च किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment