AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 31 May 2019

राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागृति रैली सम्पन्न

राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागृति रैली सम्पन्न

खण्डवा 31 मई, 2019 - राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय ख्ंाडवा से जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली में नर्सिग छात्राओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया तत्पश्चात हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया जिसमे बैनर पर सभी गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किये एवं अंत मे शपथ समारोह का आयोजन किया गया जिसमे जिला नेाडल अधिकारी डॉ. जी. एस. छाबडा व्दारा समस्त उपस्थित अधिकारी कर्मचारीयो को तंबाकू निषेध दिवस हेतू शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, जिला नोडल अधिकारी डॉ. जी. एस. छाबडा, डॉ.रेवारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment