AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 14 May 2019

प्रेक्षक श्री गंडम चन्द्रुडु ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

प्रेक्षक श्री गंडम चन्द्रुडु ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी 

खण्डवा 14 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इसी क्रम में प्रेक्षक श्री गंडम चन्द्रुडु ने मंगलवार को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेडिया के शासकीय उ.मा.विद्यालय में स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर रैम्प , पेयजल, मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रेक्षक श्री चन्दु्रडु ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए आने वाली महिलाओं के बच्चों की देखरेख के लिए झूलाघर तैयार करने के निर्देश भी पंचायत सचिव व बीएलओ को दिए। उन्होंने खण्डवा विधानसभा के ग्राम सिहाड़ा के हायर सेकेण्डरी स्कूल के मतदान केन्द्र तथा मांधाता विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम मोरधड़ी के ईजीएस केन्द्र भवन में स्थित मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला भवन मोरटक्का माफी में स्थित मतदान केन्द्र का निरीक्षण भी किया। साथ ही प्रेक्षक श्री चन्दु्रडु ने मोरटक्का स्टेशन व ग्राम इनपुन पुनर्वास कॉलोनी में स्थित मतदान केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment