सिंगोट को मिली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन व खेल परिसर की सौगात
खण्डवा 13 सितम्बर, 2018 - स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह ने गुरूवार को ग्राम सिंगोट पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन के लिए 1 करोड़ रू. स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्हांेने इस दौरान स्कूल परिसर के साथ खेल परिसर की स्थापना के लिए 1 करोड़ रू. स्वीकृत करने की भी घोषणा की। ग्रामीणों द्वारा मंत्री डाॅ. शाह का इस अवसर पर स्वागत किया गया तथा गावं को 2 करोड़ रूपये की सौगात देने के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंत्री डाॅ. शाह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेष सरकार सभी वर्ग के गरीबों की भलाई के लिए प्रयासरत है। श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए प्रदेष सरकार ने संबल योजना प्रारंभ की है, जिससे प्रदेष के करोड़ों लोग लाभान्वित होने लगे है। उन्होंने अपने संबोधन में 5 लाख रू. लागत के उच्च स्तरीय जिम तथा 5 लाख रू. की लागत से उच्च स्तरीय लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा भी की। साथ ही साथ ही स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वच्छ और ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए 1 वाटर कूलर देने की घोषणा भी उन्होंने कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने पुराने भवन की मरम्मत एवं बिजली फिटिंग के कार्य के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment