AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 22 September 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मधुमक्खी पालन व मषरूम उत्पादन कार्य का जायजा लिया

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मधुमक्खी पालन व मषरूम उत्पादन कार्य का जायजा लिया


खण्डवा 22 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने शनिवार को जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहां कृषि व उद्यानिकी विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान ग्राम धाड़कवाड़ी के किसान जितेन्द्र सिंह चैहान के खेत में मधुमक्खी पालन का कार्य देखा। उल्लेखनीय है कि कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत इस किसान को मधुमक्खी पालन के संबंध में प्रषिक्षण देकर प्रेरित किया गया है। इसके अलावा कलेक्टर श्री गढ़पाले ग्राम बोरखेड़ा के सूरज सिंह चैहान के घर में मषरूम उत्पादन इकाई देखने भी गए। इस दौरान उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता व उपसंचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाय तथा परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी भी उनके साथ थे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान अषोक अत्रे द्वारा नेट हाउस में ककड़ी उत्पादन भी देखा। उन्होंने ग्राम माण्डला में किसान द्वारा मषरूम उत्पादन कार्य का भी अवलोकन किया।

No comments:

Post a Comment