AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 22 September 2018

छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न आवंटित

छात्रावासों के विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न आवंटित

खण्डवा 22 सितम्बर, 2018 - कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना के लिए जिले में दर्ज 133 छात्रावासों में 7379 विद्यार्थियों के लिए खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री डी.एस. मुजाल्दा ने बताया कि खाद्यान्न में गेंहू 88548 किलोग्राम एवं चावल 22137 किलोग्राम प्राप्त हुआ है। इस प्रकार कुल 110685 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रति छात्र को 15 किलों खाद्यान्न प्राप्त किया जायेगा, जिसमें 12 किलोग्राम गेंहू व 3 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जायेगा। खाद्यान्न 1 रूपये प्रतिकिलो के मान से वितरित कराया जायेगा।

No comments:

Post a Comment