AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 24 September 2018

गत 24 घंटों में खण्डवा में 7 मि.मी. व पंधाना में 5 मि.मी. हुई वर्षा

गत 24 घंटों में खण्डवा में 7 मि.मी. व पंधाना में 5 मि.मी. हुई वर्षा

खण्डवा 24 सितम्बर, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन जिले में 2.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 7 मि.मी. व पंधाना मंे 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि हरसूद, पुनासा व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून 2018 से अब तक खण्डवा में 1452 मि.मी., हरसूद में 701 मि.मी., पंधाना मंे 919 मि.मी., पुनासा में 484 मि.मी. व खालवा में 674 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में इस वर्ष अब तक 846 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष 1 जून 2017 से 24 सितम्बर 2017 के बीच खण्डवा में 1623 मि.मी., हरसूद में 596 मि.मी., पंधाना मंे 627 मि.मी. , पुनासा में 634 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

No comments:

Post a Comment