AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 26 September 2018

पर्यटन पर्व व मतदाता जागरूकता की रंगोली, चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न

पर्यटन पर्व व मतदाता जागरूकता की रंगोली, चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न


खण्डवा 26 सितम्बर, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रंगोली, मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राआंे ने मेहंदी, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पर्यटन पर्व से संबंधित जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संनसिंह , द्वितीय स्थान पर वंदना पटेल तृतीय स्थान पर निकिता, चतुर्थ स्थान पर तनु यादव व पांचवे स्थान पर मोनिका राठौर रही। जबकि मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक वर्मा , द्वितीय स्थान पर हर्षिता बाविसकर तृतीय स्थान पर वैषाली राजपूत, चतुर्थ स्थान पर वैष्णवी लाड़  व पांचवे स्थान पर निधि सोनी रही। 
पर्यटन पर्व से संबंधित जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मेहरोज , द्वितीय स्थान पर खुषनुमा खान तृतीय स्थान पर रक्षा वानखेड़े, चतुर्थ स्थान पर मुस्कान चैहान व पांचवे स्थान पर कायनात कुरैषी रही। जबकि मतदाता जागरूकता से संबंधित मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उजमा शेख , द्वितीय स्थान पर नंदिनी सेनी तृतीय स्थान पर यासमीन अहमद, चतुर्थ स्थान पर नंदिनी कनाड़े़  व पांचवे स्थान पर प्राची मोहे रही। स्केच प्रतियोगिता पर प्रथम स्थान पर नेहा मालवीय व द्वितीय स्थान पर युक्ति पटेल रही। मतदाता जागरूकता से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांषी पालीवाल प्रथम, चेताली चैहान द्वितीय, दैहानी चैहान तृतीय स्थान, षिपा खान चतुर्थ, दिव्या शाहखरे पंचम स्थान पर रही। पर्यटन पर्व से संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता में छवि दवे प्रथम, सपना द्वितीय, प्रियांषु प्रजापति तृतीय स्थान, गणेष कास्डे चतुर्थ, राकेष काजले पंचम स्थान पर रहे।
जिला स्तरीय पर्यटन एवम मतदाता जागरूकता की प्रतियोगिता सहायक संचालक दिलीप कर्पे और संदीप जोशी के समन्वय में आयोजित की गयी। जिसमे निर्णायक की भूमिका रजनी दुबे, अलका उपाध्याय, साधना शरण, सोनल तिवारी, उमा मालवीय , साधना अर्झरे, कल्पना मोतेकर ने निभाई। 

No comments:

Post a Comment