AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 28 September 2018

पर्यटन पर्व के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

पर्यटन पर्व के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

खण्डवा 28 सितम्बर, 2018 - गत 16 से 27 सितम्बर तक जिले में पर्यटन पर्व मनाया गया। पर्यटन पर्व प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अनुभा जैन ने बताया कि इस दौरान प्रत्येक दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं के लिए अलग अलग नोडल अधिकारियों की नियुक्त किए गए थे। कर दी गई है। इस दौरान मैराथन दौड़ , मंेहदी प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता, पेटिंग प्रतियोगिता , पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी प्रतियोगिता व साइकिल रैली भी आयोजित की गई। पर्यटन पर्व के समापन अवसर पर गुरूवार को पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय उ.मा. वि. के विद्यार्थी रहे, जबकि कि द्वितीय स्थान पर शासकीय हाई स्कूल डूल्हार तथा तृतीय स्थान पर एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. खण्डवा के विद्यार्थी रहे। 

No comments:

Post a Comment