AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 22 September 2018

गत 24 घंटों में खण्डवा में हुई 336 मि.मी. वर्षा

गत 24 घंटों में खण्डवा में हुई 336 मि.मी. वर्षा

खण्डवा 22 सितम्बर, 2018 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में औसतन जिले में 154.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा मापक केन्द्र खण्डवा में 336 मि.मी., हरसूद में 122 मि.मी., पंधाना मंे 145 मि.मी. , पुनासा में 40 मि.मी. व खालवा में 128 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून 2018 से अब तक खण्डवा में 1437 मि.मी., हरसूद में 665 मि.मी., पंधाना मंे 899 मि.मी., पुनासा में 444 मि.मी. व खालवा में 636 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में इस वर्ष अब तक 816.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष 1 जून 2017 से 22 सितम्बर 2017 के बीच खण्डवा में 1601 मि.मी., हरसूद में 576 मि.मी., पंधाना मंे 623 मि.मी. , पुनासा में 634 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। 

No comments:

Post a Comment