AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 September 2018

एन.सी.सी. केम्प में विद्यार्थियों को एच.आई.वी. एड्स के प्रति किया जागरुक

एन.सी.सी. केम्प में विद्यार्थियों को एच.आई.वी. एड्स के प्रति किया जागरुक

खण्डवा 12 सितम्बर, 2018 - पुनासा विकासखंड के नर्मदानगर डेम स्थित औद्योगिक प्रषिक्षण केन्द्र में आयोजित एन.सी.सी. केम्प में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग तथा विष्वास परियोजना द्वारा एड्स के बारे में जानकारी दी। शिविर में खण्डवा जिले की 36 म.प्र. बटालियन एन.सी.सी. खण्डवा के कर्नल दिग्विजय सिंह, ओनरेरी लेफ्टिनेंट दिलीप सिंह रावत, सूबेदार दिनकर मांगले, ए.एन.ओ. अनिता मालवीय एवं अन्य पदाधिकारी तथा 147 एन.सी.सी. केडेड्स उपस्थित थे। षिविर में जिला चिकित्सालय खण्डवा से आई.सी.टी.सी. परामर्षदाता जितेन्द्र प्रजापति, ए.आर.टी. परामर्षदाता आषुतोष सोनी, विष्वास परियोजना से पेरामेडिकल आॅफिसर शंकरलाल साकले व कम्युनिटी आॅर्गेनाईजर अमरसिंह द्वारा एच.आई.वी. एड्स से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई एवं एड्स के प्रति जागरुकता किया गया । 

No comments:

Post a Comment