गवर्मेंट ई-मार्केट प्लेस ‘‘जेम‘‘ संबंधी कार्यषाला 14 सितम्बर को इंदौर में
खण्डवा 12 सितम्बर, 2018 - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग भोपाल द्वारा 14 सितम्बर को गवर्मेंट ई मार्केट प्लेस ‘‘जेम‘‘ संबंधी एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री मजहर हाषमी ने बताया कि यह कार्यषाला डायरेक्टर एमएसएमई 10 पोलोग्राउण्ड इंदौर में दोपहर 2 बजे आयोजित की जायेगी। इस कार्यषाला में जाने वाले प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड सहित, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी , पेन नम्बर या दो वर्ष का आयकर रिटर्न एवं जीएसटीएन लाना अनिवार्य है। जेम का उद्देष्य है कि जेम पोर्टल शासकीय विभागों द्वारा सार्वजनिक खरीददारी हेतु आॅन लाईन बाजार है। इस पोर्टल पर सेवा प्रदाता, उत्पादक एवं व्यापारी अपने उत्पाद व सेवा को पंजीकृत कर शासकीय विभागों से आॅन लाईन सीधा व्यापार कर सकते है। उन्होंने बताया कि जेम पंजीकरण की प्रक्रिया अत्यन्त सरल एवं कम समय में पूर्ण हो जाती है। सेवा एवं उत्पाद का भुगतान निष्चित समयावधि में नियमानुसार पूर्ण हो जाने के कारण व्यापारी एवं शासन दोनों के समय की बचत होती हे। मानव हस्तक्षेप न्यूनतम होने के कारण जेम के माध्यम से की गई सार्वजनिक खरीददारी पूर्णतः पारदर्षी एवं निष्पक्ष है। किसी बोली या नीलामी के लिये सभी पात्र आपूर्तिकर्ताओं को ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से अधिसूचित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए http://gem.gov.in पर लाॅगईन कर सकते है।
No comments:
Post a Comment