AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 September 2018

वीडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से किसानों को दिया मार्गदर्षन

वीडियों कांफे्रंसिंग के माध्यम से किसानों को दिया मार्गदर्षन

खण्डवा 7 सितम्बर, 2018 - किसानों को मार्गदर्षन देने के लिए कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले के निर्देष पर वीडियो कान्फ्रेंस प्रत्येक शुक्रवार को समय 3 से 4 बजे तक आयोजित की जाती है। उन्होंने किसानों से अपील कि है कि वे अपनी खेती संबंधी समस्याओं के बारे में जिले की सभी जनपद पंचायतों के व्ही.सी. हाॅल में उपस्थित होकर मार्गदर्षन लें सकते है। 
उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित वीडियो कांफे्रंस में प्रत्येक विकासखण्ड जनपद के व्ही.सी. हाॅल में अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जिसमें कृषक उपस्थित हुए व जिला स्तर पर उप संचालक कृषि श्री आर.एस.गुप्ता, सहायक संचालक कृषि श्रीमति कविता गवली, कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. आषीष बोबडे़, श्रीमति नीलिमा मोर्य जिला परामर्षदाता आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में किसानो के द्वारा मुख्य रूप से खरीफ फसलो के रोग व कीटो के संबंध में जानकारी चाही गई। जिसमें प्रमुख रूप से सोयाबीन फसल का पीला पड़ना, यलो मोजेक, स्टेमफ्लाय का प्रकोप अधिक है। इस दौरान उप संचालक कृषि व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए किसानों को सलाह दी । कपास की फसल में गुलाबी इल्ली का प्रकोप, मंूगफली में व्हाईट ग्रप का प्रकोप एवं अन्य विभागीय योजनाओ के सबंध में भी किसानों को जानकारी दी गई। 

No comments:

Post a Comment