AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 September 2018

जमील के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना

सफलता की कहानी

जमील के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना 

खण्डवा 10 सितम्बर, 2018 - स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना अंतर्गत मो. जमील पिता मो. रफीक का आॅपरेषन सफलतापूर्वक श्री अरविन्दो अस्पताल इंदौर में किया गया।  मो. रफीक पंधाना तह. के बामन्दा ग्राम मे मेहनत मजदूरी कर बमुष्किल अपने परिवार का भरण पोषण करते है। जब जमील का जन्म हुआ तो पूरे परिवार मे खुषियों की लहर दौड़ गई लेकिन जल्द ही उनकी खुषियों को नजर लग गई। जब पता चला कि जमील न तो सुन सकता है और न ही बोल सकता है, माता-पिता के लिए यह बहुत ही दुखद घड़ी थी, उन्होने जमील को कई हकीमो, वैद्यो एवं चिकित्सक को बताया लेकिन कोई फायदा नही हुआ। चिकित्सको ने भी ईलाज पर 6 से 8 लाख रू. का खर्च बताया जिससे कि उनकी बचीखुची आषा भी टूट गई। जीवन के 4 वर्ष रफीक और उसके परिवार ने जमील की चिन्ता मंे गुजार दिए। लेकिन कहते है किं उपर वाले के घर में देर है लेकिन अंधेर नहीं । यह कहावत तब सच साबित हुई जब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) के डाॅ. अखलाक अंसारी, डाॅ. माधुरी सिंह, ए.एन.एम. ममता शुक्ला की टीम ग्राम बामन्दा पहुंची। 
 डाॅक्टरों ने परीक्षण के बाद जमील के पिता को बताया किं आपका बच्चा आॅपरेषन के बाद सुन व बोल सकता है साथ ही बच्चे के आॅपरेषन पर होने वाला खर्च भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। टीम ने उन्हें जिला अस्पताल खण्डवा रेफर किया। मो. रफीक ने जिला चिकित्सालय मंे डाॅ. अनिरूद्ध कौषल नाक कान गला विषेषज्ञ को दिखाया उन्होने उसका परीक्षण कर मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी तथा जमील का पंजीयन मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना अंतर्गत कर उन्हें आवष्यक जांचों के लिए श्री अरविन्दो अस्पताल इंदौर रेफर किया। जहां उनकी आर.बी.एस.के. के माध्यम से निःषुल्क जांचे की गई तथा 6.50 लाख रू. का खर्च बताया। समस्त कार्यवाही के बाद जमील का प्रकरण की संभागीय समिति से स्वीकृति हो गई तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल ने जमील के ईलाज के लिए 6.50 लाख रू. का स्वीकृति आदेष प्रदान किया गया। जमील का आॅपरेषन श्री अरविन्दो अस्पताल इंदौर की सर्जन डाॅ. शैनल कोठारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अपने बेटे जमील के स्वस्थ्य होने पर रफीक बहुत खुष है और बेटे के स्वस्थ्य होने के लिए पूरा श्रेय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान को देता है, जिन्होंने बाल श्रवण योजना प्रारंभ कर उसके जैसे अनेकों गरीब लोगों के बच्चों का निःषुल्क उपचार कराकर उनके जीवन में खुषहाली लाने का कार्य किया है। 

No comments:

Post a Comment