AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 September 2018

सम्पत्ति विरूपण के संबंध में कार्यवाही जारी हैं

सम्पत्ति विरूपण के संबंध में कार्यवाही जारी हैं

खण्डवा 10 सितम्बर, 2018 - जिले में विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मध्यप्रदेश सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस अधिनियम के अंतर्गत सम्पत्ति के स्वामी की लिखित अनुज्ञा के बगैर सार्वजनिक दृष्टि में आने वाली किसी भी सम्पत्ति को विरूपित करने वाले के विरूद्ध 1000 रूपये तक का अर्थदण्ड का प्रावधान है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि सरकारी अधिकारी कर्मचारियों के दलों ने बिजली के खम्बों, टेलिफोन के खम्बों, शासकीय भवनों पर लगे बेनर, पोस्टर, झंण्डिया, हटाने की कार्यवाही जारी है। यह कार्यवाही जिले की सभी तहसीलों, सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है। सभी जिला अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि वे अपने जिला कार्यालय भवन के साथ साथ अपने अधीनस्थ कार्यालयों के भवनों में भी सम्पत्ति विरूपण न होने दें।

No comments:

Post a Comment