AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 26 May 2017

लोक लेखा समिति की बैठक सम्पन्न

लोक लेखा समिति की बैठक सम्पन्न

खण्डवा  26 मई, 2017 - प्रदेष की विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति माननीय श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा एवं सदस्य द्वय श्री ओंमकार सिंह मरकाम, श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर द्वारा जिले के पर्यटन , परिवहन, वन विभाग और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हनुवंतिया में आयोजित की गई। समिति द्वारा हनुवंतिया का स्थल निरीक्षण कर प्रसन्नता जाहिर की गई। साथ ही ओंकारेष्वर में नव लोकार्पित पर्यटन स्थल सैलानी टापू की विस्तृत जानकारी पर्यटन विभाग से ली। परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं के निःषुल्क लायसेंस बनाने की जानकारी देने पर समिति ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही हो रही दुर्घटनाओं के लिए भविष्य मंे सांवधानी बरतनें के निर्देष प्रदान किये। वन विभाग द्वारा जंगली सुअरों से जुझने की समस्या से अवगत कराया गया तो समिति ने वनाधिकार पट्टों आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवष्यक निर्देष प्रदान किये। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा पुनासा नहर आदि के बारे में पुनासा एसडीएम श्रीमती शीतला पटले से जानकारी प्राप्त कर कार्यो की सराहना की। समिति की समीक्षा बैठक के दौरान विषेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री मनोज सक्सेना , अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री सुनील गौड़, डीएफओ श्री जी.एस.डोडवे (एनव्हीडीए), कार्यपालन यंत्री श्री डी.एस. यादव (पर्यटन) मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment