लॉकडाउन में नागरिकों की सुविधा के लिए कोविड कन्ट्रोल रूम स्थापित
खण्डवा 9 अप्रैल, 2021 - कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 60 घण्टे का लॉकडाउन करने के आदेश जारी किए है। लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को असुविधा न हो इसके लिए जिला अस्पताल में कोविड कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0733-1075 है। लॉकडाउन में नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन और उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्रीमती कविता नागर की ड्यूटी कन्ट्रोल रूम में लगाई गई है। श्रीमती सेन की ड्यूटी प्रातः 8 से दोपहर 3 बजे तक तथा श्रीमती नागर की ड्यूटी दोपहर 3 से रात्रि 8 बजे के बीच रहेगी। औषधि निरीक्षक श्री मनजित जामरे को जिला अस्पताल कोविड कन्ट्रोल रूम का सहायक प्रभारी बनाया गया है। श्री जमरे आम नागरिकों को लॉकडाउन के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों से समन्वय कर आवश्यकता अनुसार दवाएं उपलब्ध करायेंगे।
No comments:
Post a Comment