टीकाकरण के लिए जाते समय मास्क अवश्य लगाएं, आधार कार्ड साथ रखें
खण्डवा 9 अप्रैल, 2021 - अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारी कर्मचारी व उनके परिजन लॉकडाउन के दौरान भी टीकाकरण करवा सकते हैं। लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण के लिए आने जाने पर प्रतिबंध से छूट हैं। टीकाकरण के लिए सभी लोग मास्क लगाकर जायें व अपना आधार कार्ड अवश्य साथ रखें।
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण बी ब्लॉक के बूथ क्रमांक 2 पर होगा
जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव भालेराव ने बताया कि जिला चिकित्सालय के नव निर्मित बी ब्लॉक स्थित बूथ क्रमांक 2 पर शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का टीकाकरण 10 अप्रैल को होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों व उनके परिजनों से कहा है कि वे टीकाकरण के लिए सभी लोग मास्क लगाकर जायें व अपना आधार कार्ड अवश्य साथ रखें। उन्होंने इस संबंध में खण्डवा शहर के सभी स्कूलों के प्राचार्य व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए है।
No comments:
Post a Comment