AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 10 April 2021

होम क्वारेंटिन का उल्लंघन करने पर परिवार को संस्थागत क्वारेंटिन किया

 होम क्वारेंटिन का उल्लंघन करने पर परिवार को संस्थागत क्वारेंटिन किया 

खण्डवा 10 अप्रैल, 2021 - एसडीएम खण्डवा श्रीमती ममता खेड़े ने बताया कि लाल चौकी क्षेत्र में एक कोविड संक्रमित मरीज के परिवार द्वारा होम क्वारेंटिन के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर संबंधित परिवार को सर्किट हाउस के पास स्थित छात्रावास में बनाए गए संस्थागत क्वारेंटिन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है तथा होम आइसोलेशन वाले मरीज को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। एसडीएम खण्डवा श्रीमती खेड़े ने होम आइसोलेशन वाले सभी कोविड संक्रमित मरीजों व होम क्वारेंटिन किए गए उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें तथा घर से बाहर न निकलें। उन्होंने सभी से कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment