ओंकारेश्वर विकास योजना संबंधी बैठक सम्पन्न
खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - अमृत नगर ओंकारेष्वर विकास योजना प्रारूप 2031 के प्रकाषन उपरान्त प्राप्त आपत्ति व सुझावों के लिए मध्यप्रदेष नगर तथा ग्राम निवेष अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेष इंदौर श्री एस.के. मुदगल, प्रभारी उप संचालक श्रीमती कविता नागर के अलावा समिति के सदस्यगण भी मौजूद थे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अनुरोध किया कि ओंकारेष्वर की विकास योजना से संबंधित इस तरह की बैठक ओंकारेष्वर में ही आयोजित कर स्थानीय नागरिकों के सुझाव भी उसमें शामिल किए जायें, उसके बाद ही योजना को अंतिम रूप दिया जाये। सदस्यों ने ओंकारेष्वर में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखकर विकास योजना तैयार करने की मांग भी की। प्रभारी उप संचालक श्रीमती कविता नागर ने बताया कि बैठक में 3 आपत्ति व 4 सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में हेलीपेड के लिए स्थान उपलब्ध कराने, मोबाइल क्लिनिक, टॉयलेट, पार्किंग, चैंजिंग रूम व हॉकर्स जोन स्थापित करने के संबंध में भी सुझाव प्राप्त हुए।
No comments:
Post a Comment