AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 31 January 2020

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण 

अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देष



 खण्डवा 31 जनवरी, 2020 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मीटिंग हॉल के साउण्ड सिस्टम व फर्नीचर में आवष्यक सुधार के निर्देष दिए। उन्होंने जिला नाजिर से कहा कि कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में रखे टूटे फूटे फर्नीचर को विधिवत प्रक्रिया के बाद नीलाम किया जाये तथा पुराने अनुपयोगी कागजातों को नष्ट किया जाये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांषु सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
     कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित बगीचे के सौदर्यीकरण तथा बगीचे में सिंचाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए। उन्होंने बगीचे में लगे फव्वारे को भी चालू कराने के लिए कहा। उन्होंने ई गवर्नेस ऑफिस के पास स्थित 2-3 कक्षों में स्वसहायता समूह के माध्यम से केटींन प्रारंभ कराने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर कलेक्टर श्रीमती कुषरे को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कार्यालयों के कक्षों तथा वहां बैठने वाले अधिकारी कर्मचारियों का युक्तियुक्तकरण करने के निर्देष भी दिए। 

No comments:

Post a Comment