AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 30 January 2020

जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के लिए वार्ड आरक्षित किए गए

जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के लिए वार्ड आरक्षित किए गए 

खण्डवा 30 जनवरी, 2020 - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जनपद पंचायतों के सदस्यों व अध्यक्षों के निर्वाचन से पूर्व उनके निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आरक्षण प्रक्रिया अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुषरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान जिले के 7 जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के पदों आरक्षण की प्रक्रिया भी इस दौरान सम्पन्न की गई। हरसूद जनपद अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया। जबकि खालवा जनपद अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए, पंधाना व खण्डवा जनपद अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किया गया है। छैगांवमाखन जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित तथा पुनासा व बलड़ी जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित घोषित किया गया। 
पुनासा जनपद पंचायत के कुल 25 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 5 व 21 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 7,10,13, 14 व 22 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 4, 9, 18,19 व 24 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 2,6,8,20,23 व 25 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 3,11,12,15,16 व 17 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए।
पंधाना जनपद पंचायत के कुल 25 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 2,3,4,9,15 व 22 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 1,7, 14,16,21,23 व 25 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 8,11,17,20 व 24 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 5,6,10,18 व 19 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए।
खालवा जनपद पंचायत के कुल 25 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 3,4,6,7,8,10,19 व 24 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 5,9,17,18,20, 21,22,23 व 25 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 1,2,15, व 16 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 11,12 व 14 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए।
खण्डवा जनपद पंचायत के कुल 23 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 22 व 23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 10 व 21 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 3,8 व 18 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 1,2 व 7 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 17,19 व 20 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 6,9,15 व 16 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4,12 व 13 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 5,11 व 14 आरक्षित किए गए है। 
छैगांवमाखन जनपद पंचायत के कुल 23 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 1 व 13 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 17 व 23 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 3, 4 व 18 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 2, 16 व 21 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 10, 14 व 20 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 5,8,11 व 22 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6, 9, व 12 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 7,15 व 19 आरक्षित किए गए है।
हरसूद जनपद पंचायत के कुल 12 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 4,7 व 10 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 3 व 11 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 2 व 12 आरक्षित किए गए है।
बलड़ी किल्लौद जनपद पंचायत के कुल 10 जनपद सदस्यों के वार्डो का आरक्षण भी इस दौरान किया गया, जिसमें जिसमें वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए, वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा वार्ड क्रमांक 1 व 2 अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 4 व 8 अनारक्षित घोषित किए गए, जबकि वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए। अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 6 तथा अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 3 और 5 आरक्षित किए गए है।

No comments:

Post a Comment