AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 23 January 2020

1.73 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

1.73 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

खण्डवा 23 जनवरी, 2020 - पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 762 बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवाई पिलाई गई । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि यह अभियान 19 जनवरी से 21 जनवरी तक तीन दिन तक चलाया गया। इस अभियान के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सेवाएं दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने अभियान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों व समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया हैं। 

No comments:

Post a Comment