AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 30 January 2020

कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘‘स्पर्ष‘‘ संबंधी जनजागृति रैली सम्पन्न

कुष्ठ जागरूकता अभियान ‘‘स्पर्ष‘‘ संबंधी जनजागृति रैली सम्पन्न

खण्डवा 30 जनवरी, 2020 - कुष्ठ जागरूकता अभियान स्पर्ष की जानकारी नागरिकों को देने के उद्देष्य से गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जनजागृति रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने गॉंधीजी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर कुष्ठ मुक्ति का संकल्प लिया। जिला चिकित्सालय परिसर से यह कुष्ठ जनजागृति रैली रवाना हुई तथा कुष्ठ मुक्ति का संदेष देते हुए रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसी क्रम में नगर निगम के समक्ष गॉंधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल की अपील का वाचन किया गया। 
इस दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. विजय मोहरे ने बताया कि 30 जनवरी से प्रारंभ स्पर्ष कुष्ठ जागरूकता अभियान 13 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान जिले भर में कुष्ठ जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल द्वारा जारी अपील का प्रत्येक ग्राम में आषा कार्यकर्ताओं द्वारा वाचन कर कुष्ठ मुक्ति का संकल्प दिया जायेगा। इसके अलावा समूह बैठकों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों तक कुष्ठ मुक्ति का संदेष पहुँचाया जायेगा। रैली में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अतुल माने, डी.एच.ओ. डॉ. एन.के. सेठिया, डॉ. शरद हरणे, डॉ. पंकज नेमा, डॉ. नितिन कपूर के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री इंदलसिंह पंवार, श्री ओंकार पटेल, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थेे।

No comments:

Post a Comment