जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में दिया गया प्रषिक्षण
खण्डवा 9 जनवरी, 2020 - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध मंे एक दिवसीय प्रषिक्षण षिविर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों व जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ साथ स्वास्थ्य व महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने इस दौरान कहा कि जन्म मृत्यु पंजीयन यदि सही ढंग से किया जाये तो देष की जनसंख्या वृद्धि की दर का सही सही आकलन किया जा सकता है तथा उसी हिसाब से देष की विकास योजना तैयार की जा सकती है। इस दौरान जिला योजना अधिकारी श्री आर.डी. जरहा भी मौजूद थे। प्रषिक्षण के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन अधिनियम 1999 के बारे में जानकारी दी गई। श्री जरहा ने इस दौरान बताया कि वर्ष 2021 में देष में जनगणना भी की जायेगी, जिसकी तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जन्म पंजीयन यदि सही समय पर कराया गया है तो जन्म प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
No comments:
Post a Comment