मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
खण्डवा 8 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों के सदस्यों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है, जो कि 12 मई तक जारी रहेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा एवं नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में सभी मतदान दलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ साथ उनके मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 व 3 उपस्थित रहेंगे। मतदान दलों के अधिकारियों को ईव्हीएम व वीवीपैट संचालन के बारे में भी प्रशिक्षण में जानकारी दी जायेगी। इस हेतु प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नागेन्द्र ने बताया कि शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा के प्रशिक्षण केन्द्र का प्रभारी प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह फरे को नियुक्त किया गया है। इनके साथ मास्टर ट्रेनर्स के रूप में व्याख्याता डॉ. समीर दीक्षित, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री पी.सी. सोनी, श्री मुकेश वास्केल, श्रीमती संगीता सोनवाने, डॉ. उमेश अग्रवाल, श्री कमल बखतियापुरी, प्रध्यापक डॉ. एच.एल. मरावी, श्री एच.एस. जामोद, प्रो. पी.के. पाटिल, डॉ. एम.के.डी., श्रीमती निधी गंगेले, श्री व्हाय.के. शुक्ला, श्री विनोद सिंह देवड़ा, डॉ. विवेक केशरे, डॉ. संजय राणे, वरिष्ठ अध्यापक श्री अजय जटाले, श्री नितिश लाड़ तथा प्राचार्य श्री आर.एस. सिसोदिया, श्री देवेन्द्र दुबे, श्री एस.एस. ठाकुर, डॉ. जोगेन्द्र कुमार बाथरी, श्री शब्बीर हुसैन बोहरा, डॉ. रेखा गुंजन, डॉ. इन्दुबाला सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खण्डवा के लिए प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी डॉ. शरद शर्मा प्रध्यापक शासकीय कन्या महाविद्यालय को नियुक्त किया गया है। इनके साथ मास्टर टेªनर्स के रूप में प्राध्यापक डॉ.एस.के. गोयल, डॉ. एस.एस. डाबर, श्री ए.के. अंसारी, डॉ. एस.के. अर्सिया, डॉ. एम.एल. भोरगा, प्राचार्य श्री प्रदीप चौरे, श्री एल.एस. चौहान, श्री वीरभद्र सिंह तोमर, श्री दीपक ओझा, व्याख्याता श्री आर.सी. शुक्ला, श्री केशव पाराशर, श्री शेख मेहमूद, श्री सी.एस. मोर्य, डॉ. नीरज दीक्षित, डॉ. मो. अयूब खान, श्री आर.सी. वाघेले, सहायक अध्यापक डॉ. पी. खनुजा,, डॉ. अर्चना मुजमेर, वरिष्ठ अध्यापक श्री राजेश तिवारी, श्री आशीष शर्मा, डॉ. सुनिता काविश्वर तथा क्रीड़ा अधिकारी श्री बी.एल. भाटे को नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment