ग्रामीणों व शिल्पकारों को दिलाई मतदान की शपथ
खण्डवा 3 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्षन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम केशवधाम आश्रम खण्डवा में उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही राम नगर के शुभ परिसर में आयोजित शिल्पकार संगम में उपस्थित सैकड़ो शिल्पकारों सेे मतदान की अपील की गई तथा उन्हें मतदान की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा खालवा विकासखण्ड के ग्राम करवानी एवं उदयपुर रैयत में भी ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।



No comments:
Post a Comment