AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 May 2019

निमार्ण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश

निमार्ण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश 

खण्डवा 6 मई, 2019 - पंडित दीनदयाल श्रमोदय आवासीय विद्यालय इन्दौर शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 6 वी, 7वी, 8वी, 9वी एवं 11वी में रिक्ट सीटों के लिए प्रवेश प्रारंभ है। श्रम पदाधिकारी श्री अलावा ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अभ्यर्थी से आॅनलाइन आवेदन श्रमोदय आवासीय विद्यालय पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क आमंत्रित किए गए है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई है। प्रवेश परीक्षा एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी श्रमोदय आवासीय विद्यालय की वेबसाइट http://www.shramodayvidhalay.mp.gov.in  पर देखी जा सकती है तथा इसी पोर्टल पर आवेदन पत्र आॅनलाइन भरे जा सकते है। 

No comments:

Post a Comment