मतदान दिवस पर साप्ताहिक हाट बाजार आयोजित न किए जायें
खण्डवा 8 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 19 मई को खण्डवा, मांधाता व पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मतदान सम्पन्न होगा। मतदान के दिन हाट बाजार आयोजित होने से कुछ ग्रामीणों को मतदान में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अतः कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस 19 मई रविवार को जिले के जिन जिन ग्रामों में हाट बाजार आयोजित होना है, उन ग्रामों में एक सप्ताह पूर्व 12 मई के हाट बाजार में ही मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को यह सूचना जारी कर दी जाये कि 19 मई को को मतदान होने से हाट बाजार आयोजित नही होगा, बल्कि उसके अगले दिनों में आयोजित होगा।
No comments:
Post a Comment