AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 9 May 2019

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की सीलिंग व कमीशनिंग के लिए अधिकारी नियुक्त

ईव्हीएम व वीवीपैट मशीनों की सीलिंग व कमीशनिंग के लिए अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 9 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए खण्डवा, मांधाता व पंधाना क्षेत्र में मतदान 19 मई को सम्पन्न होगा। इन तीनों क्षेत्रों की ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग व सीलिंग का कार्य 10 मई से प्रारंभ होगा। इस कार्य के लिए आईटीआई खण्डवा के प्रशिक्षण अधिकारी श्री अविनाश सेठे, श्री आर.के. चौरे, श्री अशोक श्रीवास, श्री विजय कुरील, श्री बी.पी. धारणे, श्री एस.एन. खातरकर, श्री रवि केशन्या, श्री सी.डी. गन्धे, श्री आर.के. चौधरी, श्री एस.के. मालवीया, श्री पूनमचंद लोवंशी, श्री बी.पी. गौर, श्री एस.एल. कास्डे, श्री प्रशांत वात्रे, श्री एस.के. मलिक, श्री के.एल. कोरी, श्री रमेश सावकारे, श्री अशीष गुप्ता एवं प्राचार्य महिला आईटीआई के श्री राजेश दसौन्दी, श्री शैलेष जलखरे एवं श्री नितिन कुशवाह की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अधिकारियों को 10 मई को प्रातः 9 बजे से डाइट स्थित स्ट्रांग रूम परिसर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment