व्यय प्रेक्षक श्री यादव से मुलाकात कर, या फोन पर दे सकते हैं जानकारी
खण्डवा 4 मई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्याथियों के निर्वाचन व्यय पर नजर रखने के लिए व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में खण्डवा जिले के लिए व्यय प्रेक्षक श्री के.पी. यादव को नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री यादव फारेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में रूकंेगे। इनका मोबाइल नम्बर 96911-60931 है। श्री यादव से लोकसभा निर्वाचन व्यय संबंधी शिकायतों के लिए जो भी व्यक्ति भेंट करना चाहे वे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के कक्ष क्रमांक 2 में अपरान्ह 4 बजे से 6 बजे के बीच भेंट कर सकते है। व्यय प्रेक्षक श्री के.पी. यादव के लायजनिंग अधिकारी मंडी सचिव, कृषि उपज मण्डी समिति श्री दिलीप नागर को नियुक्त किया गया है।
No comments:
Post a Comment