AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 May 2019

हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त

हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त

खण्डवा 4 मई, 2019 - आगामी 6 मई को जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न होगा। मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने जिला प्रशासन व पुलिस के विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वनकर्मियों एवं कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया गया है। ये विशेष पुलिस अधिकारी 3 से 8 मई की अवधि के लिए ही नियुक्त किए गए है। 

No comments:

Post a Comment