कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल व गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया
खण्डवा 10 मई, 2019 - संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को छैगांवमाखन व धनगांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रविवार को छैगांवमाखन में प्रधानमंत्री जी दौरे को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपेड व आमसभा आयोजन स्थल जाकर वहां की जा रही व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले भी मौजूद थे। कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने छैगांवमाखन की कृषि उपज उपमण्डी तथा धनगांव की कृषि उपमण्डी में स्थित समर्थन मूल्य गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों से उपार्जन कार्य के साथ साथ गेहूं के भण्डारण व परिवहन के संबंध में जानकारी ली।
No comments:
Post a Comment