मतदान दलों को सामग्री वितरण व संग्रहण कार्य में लगे कर्मियों का प्रशिक्षण आज
खण्डवा 3 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए हरसूद विधानसभा क्षेत्र में मतदान 6 मई को सम्पन्न होगा। इसके लिए 5 मई को मतदान दलों को डाइट-बी.एड. कॉलेज परिसर से सुबह 6 बजे से सामग्री वितरण किया जायेगा। इस सामग्री वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों को 4 मई को प्रातः 8 बजे से बी.एड. कॉलेज के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स श्री कुलदीप सिंह फरे, डॉ. शरद शर्मा, श्री पी.के. पाटिल व प्राचार्य डाइट श्री संजीव भालेराव द्वारा दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment