AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 5 May 2019

मतदान दलों की बस सड़क से निचले खेत में उतरी, 6 मतदान कर्मी घायल

मतदान दलों की बस सड़क से निचले खेत में उतरी, 6 मतदान कर्मी घायल
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मौके पर व अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी



खण्डवा 5 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 6 मई को मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय स्थित डाइट परिसर से आज सुबह मतदान दल रवाना हुए। खण्डवा से मतदान दल को रूट क्रमांक 14 के लिए लेकर रवाना हुई बस क्रमांक एमपी 41 एफ 0321, जिसमें मतदान केन्द्र क्रमांक 59,60,61,62,64,67 के मतदान दल बैठे हुए थे। यह बस खण्डवा से लगभग 20 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग से अचानक नीचे उतर कर खेत में चली गई, जिससे 6 मतदान अधिकारियों को हल्की चोटे आई। 
        सेक्टर अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी से घटना की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया तथा एम्बूलेंस व डायल 100 से तत्काल घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए रवाना किया और शेष मतदान अधिकारियों को दूसरी बस बुलवाकर उससे मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया। इसके बाद कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला मतदान अधिकारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र व सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment