AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 11 May 2019

खेलवृत्ति प्रदाय करने हेतु आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

खेलवृत्ति प्रदाय करने हेतु आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

खण्डवा 11 मई, 2019 - मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग की योजना अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष 2019-20 में भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल वृत्ति दिये जाना है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को खेल वृत्ति प्रदान किया जाना है। खेल वृत्ति प्रदाय हेतु आवेदन फार्म खेल कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्रातः 11ः30 से 2 बजे तक प्राप्त कर सकते है। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई तक रहेंगे। आगामी 31 मई के पश्चात प्राप्त आवेदन फार्म पर विचार नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल और युवा कल्याण कार्यालय में प्रातः 11ः30 से 2 बजे तक सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

No comments:

Post a Comment